Headlines

उदयपुर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, पुतला फूंका:बलीचा चौराहे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा




नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों और राजनीतिक दलों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर बुधवार को उदयपुर ग्रामीण विधानसभा के गिर्वा और हिरणमंगरी ब्लॉक कांग्रेस के बैनर तले बलीचा चौराहे पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों और ढुलमुल रवैये पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने कहा- नीट पेपर लीक जैसी गंभीर घटना ने देश के लाखों मेहनती छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। इतनी बड़ी धांधली के बावजूद केंद्र सरकार मुख्य दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने में पूरी तरह विफल रही है। कांग्रेस ने मांग की कि इस खिलवाड़ की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें। पुलिस ने डॉ. विवेक कटारा सहित कई नेताओं को किया गिरफ्तार इस प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य और राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. विवेक कटारा कर रहे थे। बलीचा चौराहे पर चक्काजाम की स्थिति और उग्र प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। माहौल को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने डॉ. विवेक कटारा सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन पुलिस की इस कार्रवाई के बावजूद कांग्रेस नेताओं ने साफ चेतावनी दी कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक असली गुनाहगारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती और शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक यह आंदोलन सड़कों पर जारी रहेगा। इस दौरान पूर्व विधायक सज्जन कटारा, गिर्वा ब्लॉक अध्यक्ष ओनार सिंह सिसोदिया, हिरणमंगरी ब्लॉक अध्यक्ष कमल डांगी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *