Headlines

उदयपुर में स्टंटबाजी कर रील बनाने वाले 2 युवक गिरफ्तार:7 पावर बाइक जब्त; पाटिया थाना पुलिस ने की कार्रवाई




उदयपुर की पाटिया थाना पुलिस ने मंगलवार को कार से स्टंटबाजी कर रील बनाने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया। साथ ही 7 पावर बाइक जब्त की। थानाधिकारी रमेश चंद्र ने बताया- आरोपी आशीष कुमार पिता रणजीत निवासी झांझरी पाटिया और जीवा पिता खेमा निवासी झांझरी पाटिया को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया- दोनों आरोपी स्टंटबाजी करते हुए अपनी और आसपास राहगीरों की जान जोखिम में डालते हुए रील बना रहे थे। इसकी रील इन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल की। इसके बाद इन पर कार्रवाई की गई। बाकी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले ड्राइवरों की 7 पावर बाइक जब्त की है। थानाधिकारी ने बताया- एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत ये कार्रवाई की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *