![]()
फरीदाबाद के गोछी स्थित एक होटल पर रोटी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि बिना पैसे के रोटी देने से मना करने पर 6 युवकों ने ऑनर को जमकर पीटा और चाकू मारकर उसको घायल कर दिया। जिसको इलाज के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संजय कॉलोनी चौकी पुलिस को मामले की शिकायत दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बिना पैसे के रोटी देने से किया इंकार पुलिस को दी शिकायत में होटल के ऑनर मोसिन ने बताया है कि वह गोछी इलाके में अल करीम के नाम से होटल चलाते है। रात के करीब 9 बजे के बाद कुछ युवक उनके होटल पर आए और रोटी की मांग करने लगे। होटल पर ज्यादा भीड़ होने के कारण समय लग रहा था। युवक बार -बार उनसे जल्दी रोटी देने की मांग कर रहे थे। जब उन्होंने पहले उनसे पैसे की मांग की तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया । जिसके बाद उन्होंने भी रोटी देने से मना कर दिया। चाकू मारे और डंडो से पीटा मोसिन के भाई आसिफ ने बताया कि कुछ ही समय बाद 6 युवक होटल पर आये और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आसिफ को चोकू मारा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद वह आसिफ को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां से उनको दिल्ली रेफर किया गया है। आसिफ ने बताया कि वह उनमें से दो को पहचानते है। जिनके नाम अनवर और गोली है। पुलिस बोली मामले की जांच जारी संजय कॉलोनी चौकी इंचार्ज कैलाश ने बताया कि युवक रोटी लेने के लिए आए थे। जिसको लेकर ये पूरा झगड़ा हुआ है। ऑनर का आरोप है कि बिना पैसों के रोटी की मांग की जा रही थी। इसमें दूसरी तरफ से भी एक युवक अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल होटल ऑनर की तरफ से शिकायत मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
उधार में रोटी नही दी होटल ऑनर को मारे चाकू:इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती,कर्मचारियों के सााथ मारपीट,फरीदाबाद पुलिस बोली जांच जारी
