![]()
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जयपुर में आयोजित हुई राज्य स्तरीय तिरंगा यात्रा में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी शिरकत की। इस मौके पर उन्होने प्रदेशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव व्यक्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की सामूहिक भावना का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के दौरान जयपुर की ऐतिहासिक चारदीवारी भी तिरंगे के रंग में रंगी नजर आई। हर ओर लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों ने राष्ट्रप्रेम की ऊर्जा का संचार किया। यात्रा में शामिल लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को अभिव्यक्त किया। अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक निकाली गई यात्रा
राज्य स्तरीय तिरंगा यात्रा अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक निकाली गई। इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रप्रेम, एकजुटता और देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा रामनिवास बाग चौराहा, सांगानेरी गेट होते हुए बड़ी चौपड़ पर समाप्त हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर डांस किया। इससे पहले, सभा में नड्डा ने कहा- हाल ही में राज्यसभा में ‘प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर (संशोधन) एक्ट, 2026’ पारित किया है। 55 साल पहले ‘द प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट’ लाया गया था। इसमें राष्ट्रीय प्रतीकों जैसे संविधान, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को दंडनीय अपराध घोषित किया गया था। उस कानून में राष्ट्रगान, संविधान और राष्ट्रीय ध्वज को तो जोड़ा गया, लेकिन ‘वंदे मातरम’ (राष्ट्रगीत) को छोड़ दिया। क्या इसे उस समय की भूल माना जाए या फिर तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति कहें? अब संशोधन कानून के बाद राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, संविधान, राष्ट्रीय ध्वज… इनमें से किसी का भी अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
Source link
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी तिरंगा यात्रा में हुई शामिल:कहा-हर घर तिरंगा केवल अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की सामूहिक भावना का प्रतीक
