Headlines

ऊना में 11 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत:दरवाजे पर दिखा सांप, हालात बिगड़ने पर अस्पातल ले गए परिजन, लेकिन हो चुकी थी मौत




हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब उपमंडल से एक बेहद दर्दनाक और दुखद घटना सामने आई है। उपमंडल के गांव रिपोह मिसरां में रविवार सुबह एक 11 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान रिपोह मिसरां निवासी संजीव कुमार के पुत्र वरुण कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वरुण रविवार तड़के करीब चार बजे उठकर बाथरूम जा रहा था, तभी उसने अपने बिस्तर के पास घर के मुख्य दरवाजे पर एक सांप देखा। दरवाजे पर सांप देखने के कुछ ही समय बाद वरुण की तबीयत अचानक तेजी से बिगड़ने लगी। सर्पदंश (सांप के काटने) की आशंका को देखते हुए परिजन बिना किसी देरी के उसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद 11 वर्षीय वरुण को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की अचानक हुई मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इकलौता बेटा था वरुण, गांव में पसरा सन्नाटा वरुण के दादा दलेल सिंह ने रोते हुए बताया कि वरुण अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। उसके पिता एक स्थानीय पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। ग्रामीणों के अनुसार, वरुण बेहद चंचल, हंसमुख और मिलनसार स्वभाव का बच्चा था। इकलौते बेटे की इस तरह अचानक हुई मौत से पूरे रिपोह मिसरां गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई स्तब्ध है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से किया इनकार अस्पताल में बच्चे को मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों ने इस मामले में किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई या मुकदमा दर्ज करवाने से साफ इनकार कर दिया है। परिजनों का मानना है कि बच्चे की जान सर्पदंश या घबराहट के कारण गई है, जिसके चलते वे बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के बच्चे के शव को घर ले आए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *