Headlines

एक्सीडेंट में रक्षा मंत्रालय के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर की मौत:सोहना में काम के लिए घर से निकले, बाइक सवार से मांगी, हाइड्रा ने मारी टक्कर




गुरुगाम जिले में सोहना के गांव कवरसिका के पास एक सड़क दुर्घटना में रक्षा मंत्रालय के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर प्रभु दयाल की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दुर्घटना के बाद उन्हें समय पर मदद नहीं मिली, जिस कारण उपचार के दौरान उनकी जान चली गई। गांव बरोटा निवासी प्रभु दयाल कुछ समय पहले ही रक्षा मंत्रालय से सेवानिवृत्त होकर घर लौटे थे। मृतक के पुत्र केशव ने बताया कि उनके पिता किसी आवश्यक कार्य से सोहना जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक युवक की बाइक पर लिफ्ट ली थी। बाद में उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता गांव कवरसिका के पास सड़क दुर्घटना में घायल अवस्था में पड़े हैं। परिजनों का आरोप- नहीं मिला समय से इलाज परिजनों के मौके पर पहुंचने पर प्रभु दयाल जीवित थे और उनकी सांसें चल रही थीं। परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद बाइक चला रहे युवक को गांव के लोग उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जबकि प्रभु दयाल को घटनास्थल पर ही छोड़ दिया गया। उनका कहना है कि यदि समय रहते उन्हें भी अस्पताल पहुंचाया जाता, तो संभवतः उनकी जान बचाई जा सकती थी। बाद में जब उन्हें उपचार के लिए सोहना ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों बोले- आरोपी ड्राइवर को बचाने का प्रयास किया गया परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि दुर्घटना करने वाला हाइड्रा चालक नाबालिग था और वह आसपास के ही गांव का रहने वाला है। उनका कहना है कि कुछ लोग ड्राइवर को बचाने का प्रयास कर रहे थे, जबकि घायल पूर्व डिप्टी डायरेक्टर की सहायता करने के बजाय उन्हें सड़क पर तड़पता छोड़ दिया गया। घटना के बाद रोजका मेव थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *