![]()
अशोकनगर शहर में गणेश चतुर्थी के दौरान गल्स स्कूल के पास गणेश झांकी लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष एक ही जगह पर अपनी-अपनी गणेश प्रतिमा स्थापित करने का दावा कर रहे थे। इससे मौके पर तनाव बढ़ने लगा। विवाद की खबर मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर योगेश शर्मा अपनी टीम के साथ गल्स स्कूल के पास पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बात की और समझाया कि विवाद करने के बजाय आपस में सहमति से एक ही जगह गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाए। पुलिस की समझाइश के बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई और विवाद शांत हो गया। इसके बाद सब इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने मौके पर ही पूजा करवाई और गणेश प्रतिमा स्थापित करवाई। पुलिस की मौजूदगी में प्रतिमा स्थापित होने के बाद दोनों पक्षों का विवाद खत्म हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही त्योहार के दौरान किसी भी तरह के विवाद से बचने और आपसी भाईचारे से धार्मिक आयोजन करने को कहा।
Source link
एक जगह गणेश झांकी लगाने दो पक्ष आमने-सामने आए:अशोकनगर में एसआई पहुंचे तो बनी सहमति; बप्पा की स्थापना कर पूजन किया
