![]()
मुजफ्फरनगर के ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल की मौजूदगी में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा स्वरूपा मित्तल ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन और एनएसएस इकाई के इस मानवीय प्रयास की सराहना की। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संगीता चौधरी, डॉ. बबीता शर्मा, डॉ. योगिता शर्मा, शिवानी गुप्ता, यामिनी और एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। मेडिकल टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रह किया। शिविर में रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
Source link
एनएसएस ने लगाया रक्तदान शिविर:जिला पंचायत अध्यक्ष बोले- रक्तदान महादान, जरूरतमंद को मिल सकता है नया जीवन
