![]()
औरंगाबाद के अंबा थाना क्षेत्र के बेदौली और लखेया गांव के पास शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार स्कूल वैन ने एक टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टोटो चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी पारसनाथ सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को भी दी। महिला समेत पांच लोग घायल घायलों में भरत गांव निवासी टोटो चालक आकाश कुमार, सुधीर भुइयां की 30 साल की पत्नी धनवरती देवी, अरविंद यादव की 28 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी, कसौटी गांव निवासी 32 वर्षीय कमलेश राम सहित कुल पांच लोग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दुर्घटना संत जोसेफ स्कूल की वैन की टक्कर से हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूल वैन काफी तेज गति और लापरवाही से चलाई जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सामने चल रहे टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पुलिस के पहुंचने से पहले घायलों को संभालने का प्रयास किया। घटना की सूचना पर घरेलू के परिजन अस्पताल पहुंचे और आगे की लाज की प्रक्रिया में जुट गए। अस्पताल पहुंचे घायल के परिजनों ने बताया कि टोटो सवार सभी लोग अपने घर से अंबा बाजार जा रहे थे इस दौरान दुर्घटना हुई। बार-बार हो रहे हादसों से लोगों में नाराजगी दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में निजी स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि अंबा और आसपास के क्षेत्रों में संचालित कई निजी विद्यालयों के वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करते। कई वाहनों की तकनीकी स्थिति भी संतोषजनक नहीं होती, जबकि कई मामलों में अनुभवहीन या नौसिखिया चालकों से स्कूल वाहन चलवाए जाते हैं। कम वेतन पर चालक रखने की प्रवृत्ति भी हादसों का बड़ा कारण बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही अंबा क्षेत्र में एक निजी स्कूल का वाहन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया था, जिसमें एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हुए थे।
Source link
औरंगाबाद में स्कूल वैन ने टोटो को मारी टक्कर:महिला समेत पांच लोग घायल; प्रत्यक्षदर्शी ने लापरवाही का लगाया आरोप
