Headlines

औरंगाबाद में 10 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह:जिले के 1500 प्राइवेट टीचरों को किया जाएगा सम्मानित, भव्य आयोजन की तैयारी




औरंगाबाद में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई की ओर से आगामी 10 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के अनुसार समारोह में जिले के अलग-अलग प्रखंडों से करीब 1200 से 1500 प्राइवेट स्कूलों के टीचरों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद के साथ शिक्षा विभाग के राज्य स्तरीय पदाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता जिलाध्यक्ष हरेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि शिक्षक केवल बच्चों को किताबी शिक्षा देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निजी विद्यालयों के शिक्षक सीमित संसाधनों के बावजूद पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने में जुटे हैं। ऐसे शिक्षकों का सार्वजनिक रूप से सम्मान करने से उनके कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा और उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। बैठक में मौजूद सदस्यों ने कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे मार्गदर्शक और नेतृत्वकर्ता हैं। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण से लेकर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने तक शिक्षकों की भूमिका अहम होती है। इसलिए उनके योगदान को सम्मानित करना समाज की जिम्मेदारी है। महासचिव सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि समारोह में औरंगाबाद, बारुण, कुटुंबा, मदनपुर, दाउदनगर, गोह, हसपुरा, देव, ओबरा, नबीनगर और रफीगंज प्रखंडों के संघीय निजी विद्यालयों के शिक्षक शामिल होंगे। करीब 1200 से 1500 शिक्षकों को एक भव्य शैक्षिक मंच पर सम्मानित करने की तैयारी चल रही है। पिछले साल कुटुंबा में हुआ था आयोजन पिछले साल 6 सितंबर 2025 को कुटुंबा प्रखंड में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। पिछले साल के सफल आयोजन को देखते हुए इस बार कार्यक्रम का विस्तार किया गया है। इसके लिए औरंगाबाद नगर भवन को आयोजन स्थल निर्धारित किया गया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार बड़ी संख्या में शिक्षकों की भागीदारी को देखते हुए मंच, बैठने की व्यवस्था, सम्मान समारोह के संचालन और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयोजन को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। प्रखंड इकाइयों को सौंपी गई अलग-अलग जिम्मेदारियां आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला समिति की ओर से सभी प्रखंड इकाइयों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संबंधित इकाइयों से अधिक से अधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने और समारोह की तैयारियों में सहयोग करने की अपील की गई है। जिला सचिव बीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष देव कुमार, वेद प्रकाश तिवारी, कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार, बृज मोहन कुमार, नौसाबा वारसी, लोकेश कुमार दुबे, कृष्णा कुमार, मो. रुस्तम, धर्मेंद्र कुमार और राजीव नंदन समेत विभिन्न प्रखंडों के निजी विद्यालयों के निदेशक, प्राचार्य और स्कूल संचालक आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *