![]()
भोपाल के अलग-अलग इलाकों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित विभागों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। ( आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… ) वार्ड 64 के सुपरवाइजर सुनील शर्मा बने आज के “स्टार ऑफिसर” डीपी के पास लोग डाल रहे थे कचरा अयोध्या बायपास रोड स्थित पंडित दीनदयाल परिसर के आसपास एमएनयू खान ने सड़क किनारे कचरा जमा होने और नाली चोक होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि नाली का पानी मुख्य सड़क पर जमा होने से सड़क पर गड्ढा हो गया था। साथ ही डीपी के पास लोग कचरा भी डाल रहे थे, जिसे समय पर नहीं उठाया जा रहा था। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 64 के सुपरवाइजर सुनील शर्मा ने मामले पर संज्ञान लिया और मौके पर कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराया। एप से मिल रहा लोगों को समाधान छोला: एक सप्ताह से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू, शिकायतकर्ता ने की पुष्टि एक सप्ताह से बंद थी स्ट्रीट लाइट
छोला क्षेत्र में करण बारोदिया ने बंद स्ट्रीट लाइट को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि स्ट्रीट लाइट करीब एक सप्ताह से बंद थी। शाम होते ही इलाके में अंधेरा हो जाता था। आगे अंडरब्रिज होने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। शिकायत भास्कर समाधान के माध्यम से संबंधित विभाग तक पहुंची। विभाग ने कार्रवाई करते हुए स्ट्रीट लाइट को चालू कर समस्या का समाधान कर दिया। शिकायतकर्ता ने खुद समाधान की पुष्टि करते हुए विभागीय कर्मचारियों का आभार जताया है। खुले गड्ढे, टूटी पाइपलाइन और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से परेशान भोपालवासी दानिश कुंज: चौराहे के पास खुले गड्ढे से हादसे का खतरा दानिश कुंज निवासी सत्यजीत सिंह ने चौराहे के पास सड़क पर बने बड़े गड्ढों को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि गड्ढों के कारण लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क किनारे खुले चेंबर जैसी स्थिति होने से भी हादसे का खतरा बना हुआ है। इदगाह हिल्स: 15 दिन से फूटी नर्मदा पानी की पाइपलाइन, सड़क पर जमा पानी बाजपेयी नगर आवास योजना, इदगाह हिल्स निवासी आकाश भार्गव ने नर्मदा पानी की पाइपलाइन फूटने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि पाइपलाइन करीब 15 दिन से फूटी हुई है और लगातार पानी जमा हो रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार कर्मचारियों को सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। करोंद: तीन महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, रात में अंधेरे से परेशानी मुल्ला कॉलोनी, करोंद निवासी सैयद अली हसन ने स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि मोहल्ले की स्ट्रीट लाइट करीब तीन महीने से बंद है। रात के समय अंधेरा रहने के कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रियंका नगर: एक सप्ताह से सीवेज की समस्या, रहना हुआ मुश्किल प्रियंका नगर निवासी संजीव ने सीवेज की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि करीब एक सप्ताह से क्षेत्र में सीवेज की समस्या बनी हुई है, जिसके कारण रहना मुश्किल हो रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार गंदगी और सीवेज के कारण बच्चों के बीमार होने की भी आशंका बनी हुई है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।
Source link
कचरा हटाया, सड़क किनारे की गंदगी हुई साफ:वार्ड सुपरवाइजर सुनील शर्मा बने ‘स्टार ऑफिसर’; बंद स्ट्रीट लाइट, खुले गड्ढे की शिकायतें पहुंचीं जिम्मेदारों तक
