Headlines

कजाकिस्तान में डीएवी के डॉ. पुरी को मिला शोध-पत्र पुरस्कार




भास्कर न्यूज | जालंधर डीएवी कॉलेज के स्नातकोत्तर जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत पुरी को कजाकिस्तान के अल्माटी में आयोजित साइंसेज, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट एवं टेक्निकल इनोवेशन (आईएम एसईएमटीआई–2026) की 9वीं अंतरराष्ट्रीय बहु-विषयक संगोष्ठी में ‘श्रेष्ठ शोध-पत्र पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इसी कार्यक्रम में उन्होंने सह-लिखित पुस्तक ‘एप्लाइड जूलॉजी : पिगरी, सैरीकल्चर एवं पोल्ट्री’ का लोकार्पण भी किया, जिसे डॉ. पंकज बग्गा और डॉ. शुभम कपिल के साथ तैयार किया गया है। सम्मेलन का आयोजन सी.टी. इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (सीटीआईईएमटी) ने सी.टी. यूनिवर्सिटी (भारत) के सहयोग से किया। सह-मेजबान के रूप में सिटी यूनिवर्सिटी, अजमान और ग्लोबल नेक्स्ट यूनिवर्सिटी, मलेशिया शामिल रहीं। उद्घाटन संबोधन नारखोज विश्वविद्यालय की प्रो. दिलबर गिमनारोवा ने दिया। मंच पर कृतिका अरोड़ा सहित डॉ. इस्मागुलोवा सिम्बैट, डॉ. अनन्या मिश्रा और अन्य शिक्षाविद्-विशेषज्ञ उपस्थित रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनूप कुमार ने इसे संस्थान के अनुसंधान कार्य का प्रमाण बताते हुए डॉ. पुरी की सराहना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *