![]()
कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार शख्स की मौत हो गई। विलायत कला-स्लीमनाबाद मार्ग पर भुड़सा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। भुड़सा गांव निवासी खगेंद्र पाठक (55) बाइक से स्लीमनाबाद मार्ग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ढीमरखेड़ा की तरफ से विलायत कला की ओर जा रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद खगेंद्र सड़क पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बड़वारा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। ट्रक समेत चालक फरार थाना प्रभारी सुयेश पांडे ने बताया कि मामले में मर्ग दर्ज कर जांच की जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक और ट्रक की तलाश के लिए टीमें भेजी हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Source link
कटनी में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत:विलायत कला-स्लीमनाबाद मार्ग पर हादसा; ट्रक समेत चालक फरार
