Headlines

कपिल शर्मा को उपखंड अधिकारी कोटा लगाया:भारत भूषण गोयल जिला आबकारी अधिकारी; गजेंद्र सिंह का तालेड़ा ट्रांसफर




राज्य सरकार ने निकाय चुनावों से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 183 आरएएस अफसरों के तबादले किए हैं। कोटा में भी कई आरएएस बदले गए हैं। कपिल शर्मा को उपखंड अधिकारी कोटा के पद पर लगाया है। जबकि भारत भूषण गोयल को जिला आबकारी अधिकारी कोटा लगाया है। मालविका त्यागी को उपायुक्त नगर निगम कोटा से सहायक कलेक्टर मुख्यालय कोटा लगाया है। कोटा विकास प्राधिकरण में उपायुक्त अनिल कुमार सिंघल को उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक कोटा ववृत लगाया है। APO चल रहे दामोदर सिंह को उपखंड अधिकारी इटावा लगाया है। दीपक मित्तल को एक बार फिर कोटा जिले में पोस्टिंग मिली है। दीपक मित्तल को उपखंड अधिकारी सांगोद लगाया है। नगर निगम उपायुक्त जवाहरलाल जैन का तबादला उपखंड अधिकारी लाखेरी( बूंदी) किया है। गजेंद्र सिंह का तबादला कोटा से उपखंड अधिकारी तालेड़ा जिला बूंदी किया गया है। ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर के एसए कालूराम को एपीओ किया है। कालूराम की जगह त्रिलोकचंद मीणा को नागर का एसए लगाया है। मीणा का पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त आयुक्त और उपसचिव के पद से एसए के पद पर तबादला किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *