![]()
कपूरथला मॉडर्न जेल के हाई सिक्योरिटी जोन-ए में कैदियों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की और बहस की। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी में भी रुकावट डाली। जेल प्रशासन की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने छह कैदियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना कोतवाली के एसएचओ लखबीर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट धीरज कुमार ने कोतवाली थाने में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि हाई सिक्योरिटी जोन-ए में कुछ कैदियों ने सीआरपीएफ कर्मचारियों से धक्का-मुक्की और बहस की। उन्होंने सरकारी ड्यूटी में भी बाधा डाली। 6 लोगों पर केस दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने छह कैदियों पर केस दर्ज किया है। इनमें मोगा निवासी संदीप सिंह, एसबीएस नगर निवासी मनदीप कुमार, अमृतसर निवासी तेजवीर सिंह, लुधियाना निवासी परमजीत सिंह, लुधियाना निवासी अंकित भूरी और संगरूर निवासी गुरधियान सिंह शामिल हैं। एसएचओ लखबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। सभी आरोपी कैदियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। जांच में घटना से जुड़े और भी तथ्य सामने आ सकते हैं।
Source link
कपूरथला जेल में कैदियों की सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की:सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने पर 6 कैदियों पर पुलिस ने दर्ज किया केस
