Headlines

करनाल में साधु बनकर घर में आया ठग:पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर चुराए पैसे,कलसी गांव में पत्नी-बेटे की गैरमौजूदगी में हुई वारदात




करनाल के कलसी गांव में साधु के भेष में आए एक व्यक्ति ने बुजुर्ग को नशीला पदार्थ पिलाकर घर से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। आरोपी ने खुद को बदरपुर से आने वाला बताया था। उसने गुगा मंदिर में मूर्ति स्थापना और हर प्रकार की दवा मुफ्त देने की बात कही। पीड़ित ने सिर और जोड़ों में दर्द बताया तो आरोपी ने पांच गेहूं के दाने और एक गिलास पानी मांगा। आरोप है कि पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद आरोपी घर से करीब 32 हजार रुपए, सोने-चांदी की चेन और अंगूठी लेकर फरार हो गया। जिससे उसका करीब 80 हजार का नुकसान हुआ है। उसने मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पत्नी और बेटा घर पर नहीं थे
गांव कलसी निवासी पीड़ित जोगिन्द्र सिंह पुत्र फूल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना बीती 17 सितंबर की है। आरोपी साधु के रूप में उसके घर आया था। उस समय उसकी पत्नी और बेटा घर पर नहीं थे। आरोपी ने उसकी अकेले होने की स्थिति का फायदा उठाया और वारदात को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता ने आरोपी को पकड़ने की मांग की। जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान आरोपी की टीवीएस विक्की बाइक का नंबर सामने आया। घटना के पांच दिन बाद मिली थी शिकायत
पुलिस ने जोगिन्द्र सिंह की शिकायत 22 सितंबर को सीसीटीएनएस में दर्ज हुई थी। घटना 17 सितंबर की होने और शिकायत पांच दिन बाद मिलने के कारण पुलिस को मामला शुरू में संदेहजनक लगा। इसके बाद वेरिफिकेशन की गई। जिसके बाद पुलिस ने रपट दर्ज की थी। 26 सितंबर को सत्यापन के बाद केस दर्ज
पुलिस की जांच में 26 सितंबर को शिकायत में बताए गए हालात सही पाए गए। इसके बाद शिकायत के आधार पर प्रथम दृष्टया भारतीय न्याय संहिता की धारा 123 और 305 के तहत अपराध बनता पाया गया। मामले की जांच एएसआई संजीव कुमार को सौंपी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि आरोपियों के बारे में कोई सुराग लग सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *