![]()
बंदी सिखों की रिहाई, जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने और 15 अगस्त को मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में कौमी इंसाफ मोर्चा ने 21 अगस्त (शुक्रवार) को पंजाब बंद रखने का ऐलान किया है। मोर्चे ने सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक राज्य के सभी बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, स्कूल-कॉलेजों और सड़क व रेल यातायात को बंद करने का ऐलान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब के सभी मार्गों पर यातायात पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। उधर, कौमी मोर्चा के इस बंद को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC), शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर), अकाली दल (वारिस पंजाब दे), दल खालसा, हवारा कमेटी सहित विभिन्न पंथक, किसान-मजदूर और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिला है। SGPC ने अपने सभी शैक्षणिक संस्थानों और दफ्तरों को 21 अगस्त को बंद रखने की घोषणा की है। कौमी इंसाफ मोर्चा ने आम जनता से बंद को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने की अपील की है और कहा है कि वो खुद ही अपने संस्थानों को बंद रखें, ताकि किसी को भी जबरन बंद न करवाने पड़े। इसके बाद चंडीगढ़ और मोहाली में कई प्राइवेट स्कूलों में कल की छुट्टी घोषित कर दी गई है। बंद के दौरान क्या-क्या सेवाएं प्रभावित होंगी… कौमी इंसाफ मोर्चा की प्रमुख डिमांड… पंथक व किसान संगठनों का व्यापक समर्थन
बंद को व्यापक समर्थन मिला है। SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने आधिकारिक तौर पर समर्थन देते हुए कहा कि बंदी सिखों की रिहाई के मुद्दे पर पूरा पंथ एकजुट है। उधर, प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।
Source link
कल पंजाब बंद, चंडीगढ़-मोहाली के स्कूलों में छुट्टी:हाईवे-रेल ट्रैक पर भी बैठेंगे प्रदर्शनकारी, 7 घंटे असर; जानिए क्या बंद रहेगा, क्या खुला
