![]()
कसौली में राज्यपाल कविंदर गुप्ता के दौरे के दौरान वीआईपी मूवमेंट के बीच ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस एस्कॉर्ट ने काफिले को निकालने के लिए रास्ता साफ कराया, लेकिन इसके बाद भी आम वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे। राज्यपाल के काफिले के साथ चल रही पुलिस एस्कॉर्ट को रास्ता साफ कराने में काफी मेहनत करनी पड़ी। कार्यक्रम में सांसद सुरेश कश्यप, विधायक विनोद सुल्तानपुरी और कई अधिकारी मौजूद थे। पुलिस ने ट्रैफिक संभालने की कोशिश की, लेकिन काफिले के गुजरने के बाद आम वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक ठीक से नहीं चल सका
शुक्रवार को सामान्य दिनों से ज्यादा वाहन थे, जिससे सड़कों पर दबाव बढ़ गया।पुलिस की प्राथमिकता वीआईपी काफिले को आसानी से निकालना था। काफिला तो निकल गया, लेकिन आम वाहन जाम में फंसे रहे। डीसी और एसपी जैसे वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे, फिर भी मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक ठीक से नहीं चल सका। स्थानीय निवासी बोले- गड़खल में स्थायी ट्रैफिक प्लान चाहिए
कसौली एक पर्यटन क्षेत्र है, इसलिए यहां छुट्टियों में वाहनों की भीड़ बढ़ जाती है। राज्यपाल के दौरे के दौरान भी मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठे। स्थानीय निवासी राजेंद्र, मदन और हेमरज ने कहा कि बढ़ते पर्यटक वाहनों को देखते हुए गड़खल में स्थायी ट्रैफिक प्लान चाहिए।
Source link
कसौली में VIP मूवमेंट से बढ़ा ट्रैफिक:राज्यपाल का काफिला निकला, पीछे सड़क पर लगा लंबा जाम; घंटों फंसे रहे वाहन
