Headlines

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार का जमीन अधिग्रहण पूरा:एयरलाइंस की दिक्कतें दूर कराएंगे सांसद भारद्वाज; जम्मू के लिए भी उड़ान की तैयारी




कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार और हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि रनवे की मरम्मत पूरी होते ही धर्मशाला से जम्मू के लिए उड़ान शुरू करने पर काम होगा। जम्मू के रास्ते श्रीनगर को जोड़ने पर भी एयरलाइंस से बात की गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए राज्य सरकार ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब इससे जुड़ी आगे की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। सांसद ने उम्मीद जताई कि जल्द ही एयरपोर्ट विस्तार के अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। मुंबई और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की कोशिशें भी जारी हैं। सांसद के अनुसार, इन शहरों के लिए पर्याप्त यात्री हैं, लेकिन एयरलाइंस ने दूरी और विमान के प्रकार को लेकर कुछ दिक्कतें बताई हैं। एयरपोर्ट के विस्तार और रनवे के अपग्रेडेशन के बाद इन रूटों पर उड़ान शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे। अभी रोज 6 उड़ानें, 12 मूवमेंट वर्तमान में कांगड़ा एयरपोर्ट पर प्रतिदिन करीब 6 उड़ानों का संचालन हो रहा है, यानी कुल 12 एयरक्राफ्ट मूवमेंट होते हैं। नई उड़ानें शुरू करने में एयरलाइंस के सामने आ रही तकनीकी और परिचालन संबंधी दिक्कतों के समाधान के लिए सांसद को पहल करने की जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री से मिलेंगे सांसद सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि वे जल्द ही दिल्ली जाकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात करेंगे। इसमें कांगड़ा एयरपोर्ट से नई उड़ानें शुरू करने, एयरलाइंस की समस्याओं और क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा। एयरपोर्ट के बाहर ट्रैफिक प्लान, लगेगी बड़ी एलईडी स्क्रीन बैठक में एयरपोर्ट के बाहर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए मजबूत ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करने पर भी जोर दिया गया। इसका उद्देश्य एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को जाम से राहत दिलाना है। इसके अलावा एयरपोर्ट परिसर के बाहर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने का निर्णय लिया गया है। इस स्क्रीन के माध्यम से प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों और बोर्डों की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ पर्यटन संबंधी जानकारियों का प्रचार किया जाएगा। साल में दो बार होगी समीक्षा
एयरपोर्ट से जुड़े फैसलों और उनकी एक्शन टेकन रिपोर्ट की नियमित निगरानी के लिए अब सलाहकार समिति की बैठक साल में कम से कम दो बार आयोजित की जाएगी। इससे पूर्व में लिए गए निर्णयों की प्रगति की समयबद्ध समीक्षा की जा सकेगी।
“कांगड़ा एयरपोर्ट पर्यटन और अर्थव्यवस्था की रीढ़”
सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट पूरे क्षेत्र के पर्यटन और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और अधिक शहरों से जोड़ने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करना होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *