Headlines

कांगड़ा में हिमाचल का तीसरा आधार सुविधा केंद्र शुरू:विधायक पवन काजल ने किया उद्घाटन, अब नहीं लगाने पड़ेंगे चंडीगढ़ के चक्कर




कांगड़ा में केंद्र सरकार के विंग यूआईडीएआई ने आधार सुविधा केंद्र शुरू किया है। विधायक पवन काजल ने इसका रिबन काटकर उद्घाटन किया। यह प्रदेश में शिमला और मंडी के बाद तीसरा ऐसा केंद्र है। विधायक पवन काजल ने इसे कांगड़ा के लिए एक बड़ी सुविधा बताया। अब आधार कार्ड अपडेट या किसी भी समस्या के लिए चंडीगढ़ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे कांगड़ा, चंबा और हमीरपुर जिलों के लोगों को भी फायदा मिलेगा। बायोमेट्रिक अपडेट के लिए शिविर लगेंगे काजल ने अधिकारियों से आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में बच्चों के आधार कार्ड बनाने व बायोमेट्रिक अपडेट के लिए शिविर लगाने को कहा। यूआईडीआई क्षेत्रीय कार्यालय हिमाचल के डायरेक्टर जगदीश कुमार ने बताया कि 5 और 17 साल के बच्चों के आधार कार्ड का बायोमेट्रिक अपडेट करवाना जरूरी है, यह सुविधा मुफ्त है। 75 रुपए का लगेगा शुल्क कोई भी व्यक्ति 75 रुपए का शुल्क देकर इस केंद्र में अपने आधार कार्ड की फोटो, पता और अन्य गलतियां ठीक करवा सकता है। पंचायत स्तर पर भी आधार सुविधा केंद्र जागरूकता शिविर आयोजित करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *