Headlines

कांग्रेसियों ने डिप्टी सीएम साव को दिखाए काले झंडे:महासमुंद में ‘अरुण साव वापस जाओ’ के नारे, सड़कों की बदहाली पर सरकार को घेरा




महासमुंद में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के महासमुंद आगमन पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले की बदहाल सड़कों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक स्थित कांग्रेस भवन के सामने काले झंडे दिखाए। कार्यकर्ताओं ने सिर पर काली पट्टी बांधकर और हाथों में काले झंडे लेकर ‘अरुण साव वापस जाओ’ के नारे लगाए। काफिले के सामने दिखाए काले झंडे उपमुख्यमंत्री अरुण साव महासमुंद विधायक की ओर से आयोजित रुद्राभिषेक और हवन-पूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उनके आगमन की सूचना के बाद कांग्रेस ने सड़कों की बदहाली को लेकर विरोध प्रदर्शन की तैयारी की थी। नेहरू चौक से गुजरते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री के काफिले के सामने काले झंडे लहराए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस सुरक्षा के बीच काफिला आगे बढ़कर विधायक कार्यालय की ओर रवाना हो गया। बीटीआई रोड समेत कई सड़कों की खराब हालत का मुद्दा कांग्रेस नेताओं ने महासमुंद शहर के बीटीआई रोड (गौरव पथ), तुमगांव रोड, खट्टी और कोना समेत जिले के कई मार्गों की खराब स्थिति को लेकर सरकार और लोक निर्माण विभाग पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर ने कहा कि जिले की कई प्रमुख सड़कें लंबे समय से खराब हैं। बारिश के मौसम में सड़कों पर गड्ढे और कीचड़ की स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गई है। इससे वाहन चालकों और आम लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि जिले की प्रमुख सड़कों का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और जरूरी मरम्मत व निर्माण कार्य शुरू किए जाएं। पुलिस ने संभाला मोर्चा उपमुख्यमंत्री के दौरे और कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए नेहरू चौक और कांग्रेस भवन के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सड़कें जनता से जुड़ा बुनियादी मुद्दा हैं और उनकी बदहाली के खिलाफ उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अन्नू चंद्राकर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमन चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दाऊलाल चंद्राकर समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महासमुंद में शनिवार को कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव के आगमन पर सड़कों की बदहाली को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक स्थित कांग्रेस भवन के सामने काले झंडे दिखाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सिर पर काली पट्टी बांधकर और हाथों में काले झंडे लेकर ‘अरुण साव वापस जाओ’ के नारे लगाए। उपमुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार को महासमुंद विधायक द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उनके आगमन की सूचना मिलने पर कांग्रेस ने जिले की सड़कों की खराब स्थिति को लेकर विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जिला मुख्यालय और जिले के अन्य हिस्सों में सड़कें लंबे समय से जर्जर हैं, लेकिन उनके सुधार और निर्माण पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के बीटीआई रोड (गौरव पथ), तुमगांव रोड, खट्टी और कोना सहित कई अन्य मार्गों की खराब स्थिति पर सरकार और लोक निर्माण विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त की। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, इन सड़कों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं, और उनकी खराब हालत के कारण वाहन चालकों व आम नागरिकों को परेशानी हो रही है। पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस भवन के सामने जमा हुए। उन्होंने काली पट्टी बांधकर और हाथों में काले झंडे लेकर उपमुख्यमंत्री के काफिले के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उपमुख्यमंत्री के आगमन और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। नेहरू चौक और कांग्रेस भवन के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *