Headlines

कांग्रेस प्रेस वार्ता में वरिष्ठ उपाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष भिड़े:सुजानपुर में टिकट न मिलने के मुद्दे पर हुई नोकझोंक, उठकर जाने की धमकी दी




हमीरपुर जिले के सुजानपुर में कांग्रेस की एक प्रेस वार्ता के दौरान हंगामा हो गया। सुजानपुर स्थित विश्राम गृह में हुई इस घटना में बातों ही बातों में दो कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए। शुक्रवार को बुलाई गई इस प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस के नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता और सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा मौजूद थे। वार्ता के दौरान दोनों नेताओं के बीच एक बात को लेकर तीखी बहस हो गई। मनीष गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें नगर परिषद चुनावों में टिकट नहीं मिली थी। इसके बावजूद उन्होंने आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी का समर्थन किया। उनकी इस बात पर मौजूद अन्य कांग्रेसी तालियां बजाने लगे। ब्लॉक अध्यक्ष को नहीं पसंद आई वरिष्ठ उपाध्यक्ष की बात मनीष गुप्ता की यह बात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा को पसंद नहीं आई। उन्होंने मनीष गुप्ता की बात काटते हुए कहा कि उन्हें आजाद चुनाव लड़ने के लिए किसी ने नहीं कहा था। वर्मा ने कहा कि अगर मनीष गुप्ता पार्टी टिकट के लिए आवेदन करते, तो उन्हें टिकट मिल जाती, लेकिन उन्होंने आवेदन ही नहीं किया था। इसी बात पर दोनों नेताओं में असहमति बढ़ गई और वे एक-दूसरे को अपने-अपने तर्क देने लगे। राजेंद्र वर्मा इतने नाराज हो गए कि उन्होंने कहा कि अगर ऐसी बातें करनी हैं, तो वे उठकर चले जाएंगे। इसके बाद कुछ देर के लिए प्रेस वार्ता में असहज माहौल बन गया, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। इस पूरे घटनाक्रम से कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *