![]()
कानपुर में एक अस्पताल में तैनात नर्स ने अस्पताल संचालक और उसके भांजे पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपितों ने होटल और अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में कई बार जबरन संबंध बनाए। विरोध करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला घाटमपुर का है। मामा-भांजे ने अस्पताल की ओटी में सामूहिक दुष्कर्म किया कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का मायका घाटमपुर में है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह 10 जुलाई 2026 से घाटमपुर के एक अस्पताल में नर्स के पद पर काम कर रही थी। आरोप है कि अस्पताल संचालक रेउना थाना क्षेत्र के रहटी गांव निवासी सत्यम सैनी और उसका भांजा ललित सैनी अक्सर उसके साथ अश्लील हरकतें करते थे। विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती थी। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह आरोपितों का विरोध नहीं कर पा रही थी। पीड़िता के अनुसार, 16 अगस्त को सत्यम आकस्मिक प्रसव होने की बात कहकर उसे कार से लेने आया था। आरोप है कि अस्पताल ले जाने के बजाय वह उसे जहानाबाद रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में ले गया। वहां होटल के कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फोटो-वीडियो बना लिया। किसी को घटना बताने पर उसे और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद सत्यम और ललित ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में भी कई बार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 31 अगस्त को ललित उसे एक होटल में ले गया और वहां भी दुष्कर्म किया। लगातार हो रहे शोषण से परेशान महिला ने एक सितंबर को ससुराल पहुंचकर पति को पूरी घटना बताई। पति ने सत्यम को फोन कर विरोध किया तो आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी दी। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
Source link
कानपुर के घाटमपुर में नर्स से सामूहिक दुष्कर्म:वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मामा-भांजे ने किया शोषण, अस्पताल संचालक समेत दो गिरफ्तार
