![]()
मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व के सुपखार परिक्षेत्र में 14 सितंबर से चल रहा हाथी रिजुविनेशन कैंप रविवार को समाप्त हुआ। कैंप में रिजर्व के हाथियों के स्वास्थ्य, आराम और देखभाल पर विशेष ध्यान दिया गया। समापन कार्यक्रम में बैहर विधायक संजय सिंह उईके और बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा शामिल हुए। पूजा के बाद हाथियों को खिलाए फल समापन कार्यक्रम की शुरुआत विभागीय हाथियों की पूजा से हुई। इसके बाद हाथियों को मौसमी फल, गन्ना, मक्का और नारियल खिलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि कैंप के दौरान हाथियों को नियमित कामों से आराम देकर उनकी देखभाल की गई। गश्त और जंगल सुरक्षा में निभाते हैं भूमिका अधिकारियों के अनुसार कान्हा टाइगर रिजर्व के विभागीय हाथी गश्ती, निगरानी और जंगल की सुरक्षा सहित कई कामों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रिजुविनेशन कैंप का उद्देश्य काम के बीच उन्हें आराम देने के साथ स्वास्थ्य जांच और बेहतर देखभाल करना था। महावत और सहायक महावत सम्मानित कैंप के समापन पर हाथियों की देखभाल करने वाले महावत और सहायक महावतों को सम्मानित किया गया। उन्हें बैग, पानी की बोतल, ट्रैक सूट और खेल सामग्री दी गई। कार्यक्रम में अतिथियों ने महावतों के योगदान की सराहना की। अधिकारियों ने दी हाथियों की देखभाल की जानकारी कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक बालाघाट गौरव चौधरी, मंडला पुलिस अधीक्षक, कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक रवीन्द्र मणि त्रिपाठी, उपसंचालक प्रकाश कुमार वर्मा सहित वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने हाथियों के स्वास्थ्य और संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
Source link
कान्हा टाइगर रिजर्व में 8 दिन चला हाथी रिजुविनेशन कैंप:समापन पर महावतों को बैग और ट्रैक सूट से सम्मानित किया; हाथियों की देखभाल की जानकारी
