Headlines

कान्हा में मिला 11 महीने के बाघ शावक का शव:शरीर पर चोट के निशान, बड़े वन्यजीव से भिड़ंत की आशंका; फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लिए




मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व के कान्हा परिक्षेत्र में सोमवार को 11 महीने की मादा बाघ शावक का शव मिला। गश्ती दल को शव नकटी घाटी बीट के कक्ष क्रमांक 138 में मिला। शावक के शरीर पर चोट और संघर्ष के निशान थे। पदचिह्न और खून के निशान से चला पता गश्ती दल को क्षेत्र में पहले बाघ के पदचिह्न और खून के निशान दिखाई दिए थे। इसके बाद आसपास तलाश की गई, जहां शावक का शव मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई कि किसी बड़े वन्यजीव के साथ संघर्ष के दौरान शावक की मौत हुई। पोस्टमार्टम में मादा और उम्र 11 महीने मिली वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संदीप अग्रवाल और पशु चिकित्सक डॉ. ललित चौरसिया ने शावक का शव परीक्षण किया। इसमें उसकी उम्र करीब 11 महीने और लिंग मादा पाया गया। फॉरेंसिक जांच के लिए सैंपल लिए कान्हा टाइगर रिजर्व के उप संचालक (कोर) पीके वर्मा ने बताया कि मौके की स्थिति और शरीर पर मिले चोट के निशानों के आधार पर किसी बड़े बाघ या अन्य मांसाहारी वन्यजीव से संघर्ष में शावक की मौत होने की आशंका है। फॉरेंसिक जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। एनटीसीए प्रोटोकॉल के तहत शव का दाह-संस्कार कर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *