Headlines

काम पर जा रहे साइकिल सवार को कार ने रौंदा, मौत



अमृतसर | थाना मकबूलपुरा के तहत वल्ला-वेरका बाईपास पर लव जूस बार के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार रौंद दिया। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान दिनेश कुमार निवासी ईस्ट मोहन नगर, चमरंग रोड के रूप में हुई है। दिनेश सुबह करीब 8 बजे साइकिल पर काम पर जा रहे थे। इसी दौरान गलत साइड से आई कार ने बिना हॉर्न बजाए उन्हें टक्कर मार दी, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *