![]()
चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम साहवा रोड पर शहीद भगत सिंह चौक पर एक कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर तारानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों की पहचान मध्यप्रदेश निवासी गजेंद्र सिंह (22) और उसके पिता रमेश कुमार (50) के रूप में की है। दोनों तारानगर में दिहाड़ी मजदूरी करते थे। जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम दोनों मजदूरी कर बाजार से घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों की मौके पर ही जान चली गई। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। सूचना पर थाना के एएसआई विजय सिंह और कॉन्स्टेबल सोमवीर ने घटनास्थल देखा। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉच्युरी में रखवाए हैं। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत:साहवा रोड पर शहीद भगत सिंह चौक पर हादसा, मजदूरी करके लौट रहे थे
