Headlines

किन्नौर BNS लागू करने में हिमाचल में अव्वल:डीसी ने पुलिस-न्यायिक टीम को दी बधाई; प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान




किन्नौर ‘भारतीय न्याय संहिता’ (BNS) को सफलतापूर्वक लागू करने में पूरे हिमाचल में पहले स्थान पर रहा है। इस उपलब्धि पर DC डॉ. अमित कुमार शर्मा ने लोगों, पुलिस प्रशासन और न्यायिक अधिकारियों को बधाई दी है।शर्मा ने बताया कि न्याय संहिता को लागू करने के लिए जिलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कुछ तय पैमानों पर किया गया था। इनमें प्रशासनिक सुधार, कामकाज की कुशलता, आईसीटी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल और सिस्टम को जोड़ना जैसे मुख्य बिंदु शामिल थे। इन पैमानों पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए किन्नौर ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय पुलिस और न्यायिक टीम के शानदार तालमेल को दिया। डॉ. शर्मा ने एसपी किन्नौर सुशील शर्मा और उनकी पुलिस टीम के साथ-साथ न्यायिक अधिकारियों की तारीफ की। अधिकारियों व कर्मचारियों की भी सराहना उन्होंने ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज करने में तैयार कर्मचारियों और 60 दिनों की समयसीमा के भीतर नियमों का पालन कराने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की भी सराहना की। डीसी ने उम्मीद जताई कि भविष्य में और तेजी व कुशलता के साथ काम करते हुए किन्नौर न केवल प्रदेश में, बल्कि पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *