Headlines

किन्नौर PAC देशभर के 177 जनजातीय क्षेत्रों में अव्वल:केंद्र ने ₹5 लाख के पुरस्कार से नवाजा; कैबिनेट मंत्री नेगी बोले-यह गर्व का पल




हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की प्रोजेक्ट एडवाइजरी कमेटी (PAC) ने देश भर के 177 जनजातीय क्षेत्रों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार ने किन्नौर PAC को 5 लाख रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया है। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश के कुल 800 जिलों में से 177 जिले जनजातीय श्रेणी में आते हैं। इन सभी जनजातीय क्षेत्रों में किन्नौर की PAC को उसकी बेहतरीन कार्यप्रणाली और उपयोजना (सबप्लान) के सफल क्रियान्वयन के लिए देश में नंबर वन आंका गया है। मंत्री ने दी बधाई कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस सफलता को पूरे किन्नौर के लोगों के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और पंचायतों के सामूहिक प्रयासों को देते हुए सभी को हार्दिक बधाई दी। मंत्री ने कहा कि विभागीय अधिकारी नियमित रूप से जमीनी स्तर पर जाकर कार्यों का निरीक्षण करें। इससे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *