![]()
किशनगंज में युवती से रेप और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान दिघलबैंक थाना क्षेत्र के पदमपुर निवासी इस्तियाक आलम उर्फ चौधरी (25) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, करीब सात महीने पहले युवती घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी उसके घर में घुस गया और जबरन रेप किया। घटना के समय पीड़िता नाबालिग थी और बेहोश हो गई थी। आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान अपने मोबाइल से उसके अश्लील वीडियो और तस्वीरें बना लीं। गर्भपात कराने का बनाया दबाव इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का लगातार यौन शोषण करता रहा। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोपी उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा और हत्या की धमकी भी दी। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। बुधवार को महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई। एसआई सिमरन भारती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
Source link
किशनगंज में नाबालिग से रेप कर किया गर्भवती:गर्भपात कराने का बनाया दबाव; वीडियो बनाकर 7 महीने से कर रहा ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार
