![]()
देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में कूड़ा फेंकने के विवाद में एक महिला से मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रविवार को आठ लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि यह घटना 11 मई 2026 की सुबह की है। उस दिन वह अपने घर के सामने साफ-सफाई कर रही थी और कूड़ा अपनी जमीन पर रखा था। आरोप है कि कुछ देर बाद उसकी पट्टीदार नन्हकी देवी और उनकी बेटी सुमन ने कूड़ा उठाकर महिला के दरवाजे पर फेंक दिया। इसके बाद दोनों ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस कर रही मामले की जांच महिला के अनुसार, उसी शाम करीब सात बजे नन्हकी देवी ने अनुप मणि और रामकृपाल मणि को बुलाया। आरोप है कि अनुप मणि ने महिला के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और उसके साथ अभद्रता की। महिला के शोर मचाने पर उसकी बेटी और पति बाहर आए। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। तहरीर के मुताबिक, बाद में आरोपियों ने अन्य लोगों को फोन करके बुलाया। दिव्यांशु मणि, छनमन मणि, विजय मणि और दयाशंकर मणि के आने के बाद सभी महिला के घर पहुंचे। वहां उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके चेहरे और नाक पर चोटें आईं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नन्हकी देवी, सुमन, अनुप मणि, रामकृपाल मणि, दिव्यांशु मणि, छनमन मणि, विजय मणि और दयाशंकर मणि के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 352, 351(2), 333 और 76 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल शशांक भूषण राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
कूड़ा फेंकने के विवाद में महिला से मारपीट:रेप की कोशिश की, कोर्ट के आदेश पर 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज
