Headlines

कृषि भूमि पर संचालित अवैध टेक्सटाइल इकाइयों को किया तोड़ा:मीरपुरा और वीरमपुरा में चल रही थी अवैध इकाइयां, बिजली कनेक्शन भी काटे




राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मण्डल क्षेत्रीय कार्यालय जोधपुर ग्रामीण एवं उपखण्ड प्रशासन शेरगढ़ की संयुक्त टीम ने बुधवार को ग्राम मीरपुरा एवं वीरमपुरा में कार्रवाई करते हुए कृषि भूमि पर अवैध रूप से संचालित 8 से 10 टेक्सटाइल इकाइयों को मौके पर ही ध्वस्त करवा दिया। संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में जेसीबी की सहायता से अवैध निर्माण एवं टेक्सटाइल इकाइयों को जमींदोज किया गया। मौके पर बिजली विभाग के माध्यम से बिजली कनेक्शन भी कटवाए गए। शिकायत के आधार पर औचक निरीक्षण, मौके पर मिली गंभीर अनियमितताएं जोधपुर ग्रामीण क्षेत्रीय अधिकारी जगदीश चौधरी ने बताया कि जिला कलक्टर कार्यालय एवं उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित हाई पावर्ड कमेटी से प्राप्त शिकायत, सूचना के आधार पर मीरपुरा एवं वीरमपुरा में यह संयुक्त कार्रवाई की गई। राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मण्डल जोधपुर ग्रामीण के अधीक्षण वैज्ञानिक अधिकारी दीपक ओझा, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता कमल मौर्य, तहसीलदार शेरगढ़ लाला राम मीणा एवं बिजली विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने अचानक मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कृषि भूमि पर बड़ी संख्या में टेक्सटाइल इकाइयां अवैध रूप से संचालित पाई गईं। मौके पर कपड़ा धुलाई के हौद आदि निर्मित पाए गए तथा इनसे निकलने वाले अपशिष्ट जल को बिना किसी समुचित उपचार के खुले में भूमि पर छोड़ा जा रहा था। इससे पर्यावरण एवं भूमि की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की स्थिति सामने आई। चौधरी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पाई गई कुछ इकाइयों के विरुद्ध 31 जुलाई एवं 11 अगस्त को भी प्रवर्तन कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद संबंधित व्यक्तियों द्वारा पुनः निर्माण कर अवैध टेक्सटाइल गतिविधियां शुरू कर दी गईं। मण्डल द्वारा इस प्रकार नियमों की अनदेखी कर दोबारा गतिविधियां संचालित किए जाने को गंभीरता से लेते हुए आज पुनः मौके पर कार्रवाई की गई और संबंधित अवैध इकाइयों को ध्वस्त करवाया गया। अवैध इकाइयों के विरुद्ध मौके पर ही कार्रवाई मौके पर मेहरदीन खान पिता इमाम खान, खसरा संख्या 2023/1700; खेरू खान पिता सिंदल खान, खसरा संख्या 1772; जले खान, खसरा संख्या 1943/1771; लतीफ खान, खसरा संख्या 1873; वली खान पिता मेहरे खान, खसरा संख्या 1877; खमे खान पिता कादर खान, खसरा संख्या 1877; वली खान पिता नबे खान, खसरा संख्या 1881; गफूर खान पिता रिमु खान, खसरा संख्या 1890; शेरु खान पिता आकु खान, खसरा संख्या 1856/1 एवं हसम खान पिता बचचू खान, खसरा संख्या 1846 सहित अन्य द्वारा कृषि भूमि पर टेक्सटाइल गतिविधियां संचालित किया जाना पाया गया। संयुक्त टीम द्वारा संबंधित अवैध इकाइयों एवं निर्माणों को जेसीबी की सहायता से मौके पर ही ध्वस्त करवाया गया और बिजली विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन भी कटवाए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *