Headlines

कैथल में बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी:मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया, 1 लाख 14 हजार हड़पे




कैथल के गांव अगोंध में अज्ञात आरोपी ने एक व्यक्ति से इन्वेंस्टमेंट के नाम पर 1 लाख 14 हजार रुपए हड़प लिए। आरोपी ने उसे बिटकॉइन में पैसे लगाने और मुनाफा कमाने का लालच दिया। रुपए लगवाने के बाद उसके साथ की गई चैट डिलीट कर दी और नंबर ब्लॉक कर दिया। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने साइबर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। टेलिग्राम पर मैसेज भेजे गांव अगोंध निवासी चंद्रपाल सिंह राणा ने साइबर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसका एक खाता SBI बैंक शाखा खरकड़ा कैथल व दूसरा खाता एचडीएफसी बैंक की अगोंध शाखा में है। दोनों खातों के साथ उसका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है। जिस पर वह गूगल पे व फोन पे चलाता है। 10 अप्रैल को उसके टेलिग्राम पर बिटकॉइन में इन्वेस्टमेंट करने के मैसेज आए हुए थे, जिसमें काफी लाभ दिखाया हुआ था। इस वपर उसने हेलो का मैसेज भेज दिया।कुछ देर बाद उसके पास नीतिन नाम से एक व्हाट्सएप कॉल आई। इन्वेस्टमेंट का तरीका खुद बताया आरोपी ने उसे इन्वेस्ट करने का तरीका बताया। उसने अपने अलग अलग खातों से आरोपी के कहे अनुसार 1 लाख 14 हजार रुपए इन्वेस्ट कर दिए। रुपए इन्वेस्ट करवाने के बाद आरोपी ने उसके टेलिग्राम पर की हुई चैट व कॉल को डिलीट कर दिया। बाद में आरोपी ने उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि ऐसा करके आरोपी ने उसके साथ धोखाधढ़ी की है। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साइबर थाना के जांच अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *