![]()
बांसवाड़ा के कॉलेज रोड स्थित बुलेट शोरूम के पास एक कॉलोनी में 7 फीट लंबा अजगर आ गया। जिससे आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने रेस्क्यू टीम को फोन कर बुलाया और अजगर को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित पकड़ लिया गया। कॉलेज रोड स्थित बुलेट शोरूम के पास शनिवार को रात करीब 12:30 बजे अचानक एक 7 फीट लंबे अजगर के आ जाने से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। रात के वक्त घनी आबादी के बीच अचानक इतने बड़े जीव को देखकर लोग काफी ज्यादा डर गए। त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा खतरा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कॉलोनीवासियों ने तुरंत पर्यावरण एवं जीव संरक्षण संस्था ‘वागड़ बने वृंदावन’ की रेस्क्यू टीम को फोन पर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के अनुराग सिंघवी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने पूरी सूझबूझ से अजगर को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित पकड़ लिया। जंगल में छोड़ा गया अजगर रेस्क्यू ऑपरेशन सफल होने के बाद अनुराग सिंघवी ने बताया कि पकड़े गए अजगर को मानव बस्ती से दूर एक सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। अजगर के सफलतापूर्वक रेस्क्यू होने के बाद स्थानीय लोगों ने चैन की सांस ली और ‘वागड़ बने वृंदावन’ की पूरी टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
Source link
कॉलोनी में घुसा 7 फीट लंबा अजगर:लोगों में मची अफरा-तफरी, ‘वागड़ बने वृंदावन’ की टीम ने रेस्क्यू किया
