![]()
कोटा में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। युवक जब बचकर भागने लगा तो उसकी जांघ पर चाकू से हमला किया गया। ज्यादा खून बहने से युवक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना नंतपुरा थाना क्षेत्र में रात 8 बजे के आसपास कान्हा मैरिज गार्डन के पास की है। मृतक युवक भुवनेश (18) तलवंडी इलाके का रहने वाला था, जो किसी काम के सिलसिले में अनंतपुरा आया था। बताया जा रहा हैं कि आपसी रंजिश में कुछ युवकों ने उस पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। भुवनेश अपनी जान बचाने के लिए भागा। युवक ने चाकू से हमला कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल भुवनेश को इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया। हॉस्पिटल में ड्यूटी डॉक्टर ने भुवनेश को मृत घोषित कर दिया। चाकू के हमले में युवक की मौत डीएसपी उदय सिंह मीणा ने बताया कि भुवनेश बाइक से चाय पीने अनंतपुरा आया था। कान्हा मैरिज गार्डन के पास बदमाश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। भुवनेश के जांघ पर चाकू लगे खून ज्यादा बहने से भुवनेश की मौत हो गईं। डीएसपी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों को पकड़ने के लिए अलग अलग टीमें लगाई हैं। फिलहाल झगड़े का कारण सामने नहीं आया हैं। शव को मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है।
Source link
कोटा में आपसी रंजिश को लेकर युवक की हत्या:पहले लाठी-डंडों से जमकर पीटा, भागने लगा तो चाकू से हमला; ज्यादा खून बहने से मौत
