Headlines

कोडरमा के DVC प्लांट में ट्रांसफार्मर में लगी आग:दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, शॉर्ट-सर्किट की आशंका




कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में स्थित डीवीसी थर्मल पावर प्लांट में सोमवार शाम आग लग गई। प्लांट के टरबाइन नंबर दो यूनिट के पास लगे एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते तेजी से फैल गई। प्लांट प्रशासन ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। प्लांट प्रशासन मामले की जांच कर रहा अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी साफ पता नहीं चल पाया है। शुरुआती आशंका शॉर्ट-सर्किट की है। प्लांट प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। बता दें कि बांझेडीह स्थित केटीपीएस में पहले से 1000 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इस प्लांट में 5-5 सौ मेगावाट (कुल 1000 मेगावाट अतिरिक्त) बिजली का उत्पादन और किया जाना है। इसके लिए काम तेजी से चल रहा है। सोमवार को यह हादसा इसी काम के दौरान हुआ। हालांकि, अभी स्थिति सामान्य है और काम फिर से शुरू कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *