![]()
कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र में आने वाले ठाकुर रवेला स्थित एक फार्म हाउस में चोरी हो गई है। अज्ञात चोरों ने फार्म हाउस में घुसकर लाखों का सामान चुरा लिया। चोर सीसीटीवी कैमरा, टीवी, फ्रिज और पालतू डॉग के पप्पी भी ले गए। पीड़ित ने रजगामार चौकी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। रानी रोड कोरबा के 25 वर्षीय अक्षत शर्मा का यह फार्म हाउस ठाकुर रवेला में है। सुबह ग्रामीण रवि कुमार राठिया ने अक्षत को सूचना दी कि उनके फार्म हाउस से कुछ लोग सामान चोरी कर रहे हैं। जब अक्षत मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि फार्म हाउस का ताला टूटा हुआ था और अंदर से कई सामान गायब थे। पीड़ित अक्षत शर्मा ने बताया कि उनके फार्म हाउस से पहले भी जर्मन शेफर्ड नस्ल के डॉग के पप्पी चोरी हो चुके हैं। इस बार चोर 6 पप्पी, सीसीटीवी कैमरा, टीवी, फ्रिज, स्माई मशीन, कंबल, गरम लकड़ी काटने के 3 बर्वट, पलंग, खाना बनाने के बर्तन और अन्य औजार चुरा ले गए। इसके अलावा लगभग 2.5 किलोमीटर 5 डी मीटर की केबल वायर और अन्य छोटे कीमती सामान भी चोरी हुए हैं। अक्षत शर्मा ने बताया कि वह कोरबा में रहते हैं और रोज फार्म हाउस आते-जाते हैं। उनके फार्म हाउस पर एक ऑफिस और एक कमरा था, जहां सामान रखा था। जब उन्होंने जाकर देखा, तो कमरे का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने पुलिस में लाखों की चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बुधवार को रजगामार-ओमपुर चौकी प्रभारी को लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने आवेदन में चोरी हुए सामानों की सूची देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर सामान बरामद कर लिया जाएगा।
Source link
कोरबा के फार्म हाउस से लाखों का सामान चोरी:चोर जर्मन शेफर्ड के पप्पी, टीवी, फ्रिज, सीसीटीवी भी ले गए, संदिग्धों से पूछताछ जारी
