Headlines

कोलकाता-बनारस के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन:दुर्गापूजा-दीपावली और छठ पर मिलेगी सुविधा; आसनसोल मंडल के 5 स्टेशनों पर रुकेगी




रेलवे ने दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कोलकाता और बनारस के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल आठ-आठ फेरे लगाएगी। इससे त्योहारों के दौरान यात्रियों को आने-जाने में आसानी होगी। त्योहारों के दौरान आने-जाने में आसानी होगी दोनों दिशाओं में यह ट्रेन आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इससे इन स्टेशनों और आसपास के इलाकों के यात्रियों को भी त्योहारों के दौरान आने-जाने में आसानी होगी। रेलवे ने बताया कि यात्रियों की ज्यादा भीड़ को देखते हुए यह पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इस ट्रेन में एसी कोच उपलब्ध होंगे। रेलवे त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए ऐसी खास ट्रेनें चला रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *