Headlines

कोहेफिजा थाने के टू-आईसी के. शुक्ला निलंबित:लंबे समय से मिल रही थीं शिकायतें, क्षेत्र में रात भर खुलती थे हुक्का लाउंज




भोपाल में भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे कोहेफिजा थाने के टू-आईसी के. शुक्ला को डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता ने निलंबित कर दिया है। क्षेत्र में संचालित अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने के आरोप में थाने के अन्य अधिकारियों सहित स्टाफ की जांच कराई जा रही है। भूमिका स्पष्ट होने पर और लोगों के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी। बताया जा रहा है कि शुक्ला के खिलाफ लंबे समय से अपराधियों से सांठगांठ, कार्यप्रणाली में अनियमितता और अन्य गंभीर शिकायतें पुलिस अधिकारियों को मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस महकमे ने उनके आचरण और कार्यशैली पर लगातार नजर रखी हुई थी। करीब एक माह पहले पुलिस कमिश्नर संजय सिंह ने उन्हें कोहेफिजा थाना प्रभारी के पद से हटाकर उसी थाने में टू-आईसी (सेकंड-इन-कमांड) के रूप में पदस्थ कर दिया था। इसे उनके खिलाफ प्रारंभिक प्रशासनिक कार्रवाई माना गया था। अब डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता ने उपलब्ध शिकायतों और विभागीय स्तर पर हुई समीक्षा के बाद केजी शुक्ला को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान उनके खिलाफ विभागीय जांच भी की जाएगी, जिसमें प्राप्त शिकायतों और आरोपों की विस्तार से पड़ताल होगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *