भास्कर न्यूज | जींद गांव पिल्लूखेड़ा निवासी एक सुनार साइबर ठगों का शिकार बन गया। शातिर ठगों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट दोगुनी करने का झांसा देकर पीड़ित के खाते से 1,49,958 रुपए िनकाल लिए। पुलिस को दी शिकायत में गांव पिल्लूखेड़ा निवासी संजय ने बताया कि उसकी जामनी गांव में सुनार की दुकान है। उसके पास आरबीएल बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 15 सितंबर को जब वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था, तब उसके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की लिमिट दोगुनी करने का ऑफर दिया। आरोपी ने उसके वॉट्सएप नंबर पर एक लिंक भेजा। जैसे ही पीड़ित ने उस लिंक पर क्लिक किया, उसके फोन में एक संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड हो गई। इसके कुछ ही देर बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 1,49,958 रुपए कटने का मैसेज आया। धोखाधड़ी का अहसास होते ही पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। हेल्पलाइन से ई-जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला साइबर क्राइम थाना जींद पहुंचा। एसआई जगदीप सिंह की मौजूदगी में केस दर्ज कर लिया गया है।
Source link
क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर सुनार से
