![]()
कटनी वन मंडल के रीठी वन परिक्षेत्र की देवरी बीट में गुरुवार को तालाब किनारे तेंदुआ मृत मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में तेंदुए की मौत प्राकृतिक नहीं, बल्कि शिकार के कारण होने की बात सामने आई। आशंका है कि शिकारियों ने तेंदुए को फंदे में फंसाकर मारने के बाद शव को झाड़ियों से निकालकर करीब 300 मीटर दूर तालाब किनारे फेंक दिया था। गले पर क्लच वायर के निशान मिले वन विभाग की टीम ने शव की जांच की तो तेंदुए के गले पर क्लच वायर का कसौटा और गहरे निशान मिले। इससे मामला शिकार से जुड़ा होने का संदेह हुआ। इसके बाद सतना वन मंडल से डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया। डॉग ‘स्पार्टन’ 300 मीटर दूर खेत तक पहुंचा सतना से पहुंचे ट्रेंड डॉग ‘स्पार्टन’ ने पहले मृत तेंदुए को सूंघा। इसके बाद वह करीब 300 मीटर दूर एक खेत की बाड़ी की ओर गया। टीम जब उसके पीछे पहुंची तो वहां जमीन में गड़ा क्लच वायर का फंदा और तेंदुए के बाल मिले। फंदे में फंसकर दम घुटने से मौत जांच में सामने आया कि खेत की बाड़ी में क्लच वायर का फंदा लगाया गया था। इसी फंदे में तेंदुआ फंस गया और दम घुटने से उसकी मौत हुई। इसके बाद शिकारियों ने मामले को छिपाने के लिए शव को वहां से हटाकर तालाब किनारे फेंक दिया। मामले में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध शिकारियों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वन विभाग आरोपियों से फंदे और शिकार से जुड़े अन्य साक्ष्यों के बारे में जानकारी जुटा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग ने शुरू की जांच तेंदुए के शिकार का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की जांच तेज कर दी है। टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि शिकार में कितने लोग शामिल थे और वन क्षेत्र में फंदा कब लगाया गया था।
Source link
क्लच वायर के फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत:सतना से आए डॉग 'स्पार्टन' को खेत में मिला; 3 संदिग्ध गिरफ्तार
