Headlines

खजराना गणेश मंदिर की दानपेटियों से निकले ₹ 1.81 करोड़:मार्च से 46 लाख रुपए ज्यादा दान; 4 CCTV कैमरों और वीडियोग्राफी से हुई काउंटिंग




इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर की दानपेटियों से निकली राशि की काउंटिंग मंगलवार को पूरी हो गई। मार्च 2026 के बाद अगस्त में दानपेटियां खोली गई थीं। इस दौरान 40 दानपेटियों से कुल 1 करोड़ 81 लाख 12 हजार 50 रुपए निकले। इस तरह अगस्त में खजराना गणेश मंदिर की 40 दानपेटियों से कुल 1 करोड़ 81 लाख 12 हजार 50 रुपए की राशि प्राप्त हुई। मंदिर के पुजारी पंडित अशोक भट्ट के मुताबिक, पिछले कई दिनों से मंदिर परिसर में ही दानपेटियां खोली जा रही थीं। इनमें निकले नोटों और सिक्कों की काउंटिंग भी वहीं की गई। 4 CCTV कैमरे और वीडियोग्राफी से रखी गई नजर काउंटिंग वाले स्थान पर चार CCTV कैमरे लगाए गए थे। इसके अलावा एक वीडियोग्राफर भी मौजूद रहा, जो पूरी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग कर रहा था। दानपेटियां जहां से लाई जाती थीं, वहां भी वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई थी। मार्च में निकले थे 1.35 करोड़ रुपए पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि इससे पहले मार्च में दानपेटियां खोली गई थीं। उस दौरान इनमें से 1 करोड़ 35 लाख रुपए निकले थे। अगस्त में प्राप्त राशि भी मंदिर के बैंक खाते में जमा करा दी गई है। बुधवार को होगी गणेश उत्सव की तैयारियों पर बैठक खजराना गणेश मंदिर में गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को मंदिर परिसर में बैठक होगी। कलेक्टर शिवम वर्मा सुबह 11 बजे मंदिर पहुंचकर गणेश उत्सव की तैयारियों, निर्माण कार्यों और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। बैठक में 10 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा, ट्रैफिक, स्वच्छता और पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी। आयोजन की विस्तृत रूपरेखा को अंतिम रूप देने के साथ भगवान गणेश के स्वर्ण मुकुट को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। कलेक्टर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *