![]()
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया। इसमें हरियाणा से जुड़े 4 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में मनोहर लाल खट्टर के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। BJP के हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया भी राष्ट्रीय महामंत्री बने हैं। पूनिया मूलत: राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं। हरियाणा BJP के IT सेल के प्रमुख अरुण यादव को प्रमोट करते हुए पार्टी के नेशनल IT सेल का को-कन्वीनर बनाया गया है। गुरुग्राम की पूर्व सांसद सुधा यादव के बेटे सिद्धार्थ यादव को नेशनल मीडिया को-कन्वीनर का जिम्मा दिया गया है। BJP के राष्ट्रीय सचिव और हरियाणा के जाट नेता ओमप्रकाश धनखड़ की नई टीम से छुट्टी हो गई है। 4 साल पहले विवादित पोस्ट पर हटाए गए थे यादव, डेढ़ साल बाद वापसी चार साल पहले, 8 जुलाई 2022 को धनखड़ ने हरियाणा BJP अध्यक्ष रहते हुए पैगंबर के खिलाफ विवादित पोस्ट पर हरियाणा IT सेल के तत्कालीन इंचार्ज अरुण यादव को उनके पद से हटा दिया था। करीब डेढ़ साल बाद धनखड़ ने ही उन्हें फिर हरियाणा IT सेल का इंचार्ज बना दिया। धनखड़ के बाद नायब सैनी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष बने तो उनकी पहली लिस्ट में अरुण यादव का नाम था। सैनी के CM बनने के बाद जब मोहनलाल बड़ौली ने प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी संभाली तो भी यादव को यथावत रखा गया। अब अरुण यादव पार्टी की नेशनल टीम में पहुंच गए हैं और धनखड़ नई टीम से बाहर हैं। अब चारों नेताओं के बारे में जानिए… भाटिया को खट्टर के लिए सीट छोड़ने का डबल ईनाम संजय भाटिया को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर के लिए अपनी सीट छोड़ने का एक तरह से डबल ईनाम मिला है। पार्टी ने उन्हें इसी साल राज्यसभा में भेजा और अब राष्ट्रीय महामंत्री बना दिया। भाटिया पानीपत के रहने वाले हैं। वह 2019 में करनाल लोकसभा सीट से सांसद बने। तब उन्होंने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को साढ़े 6 लाख से ज्यादा वोटों से हराया। यह लोकसभा चुनाव में किसी नेता की सबसे बड़ी जीत थी। खट्टर के करीबी नेताओं में शुमार भाटिया इस समय संसद की गृह मामलों की स्थायी समिति, सांसदों के वेतन-भत्तों संबंधी संयुक्त समिति और MSME मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के मेंबर्स में शामिल हैं। इससे पहले वह हरियाणा भाजपा के प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। सतीश पूनिया राजस्थान से हरियाणा तक संगठन में सक्रिय डॉ. सतीश पूनिया राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं और फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं। वे राजस्थान भाजपा में प्रदेश महामंत्री समेत कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। इसके बाद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। हरियाणा भाजपा प्रभारी के तौर पर 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद उनकी भूमिका अहम रही। 2026 में भाजपा ने उन्हें राजस्थान से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया। सुधा यादव के बेटे सिद्धार्थ यादव राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे महेंद्रगढ़ की रहने वालीं BJP की वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव के बेटे सिद्धार्थ यादव को संगठन में नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। इससे पहले सिद्धार्थ यादव भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर पार्टी का पक्ष रखते रहे हैं। सिद्धार्थ यादव सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट हैं। उन्होंने LLB और LLM की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) से पब्लिक पॉलिसी की पढ़ाई की है। सिद्धार्थ यादव की मां डॉ. सुधा यादव 1999 के लोकसभा चुनाव में महेंद्रगढ़ से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं। वे 2019 से 2022 तक राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) की सदस्य रहीं। अगस्त 2022 में उन्हें भाजपा के संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया था। अरुण यादव 2024 में हरियाणा सोशल मीडिया प्रमुख बने थे गुरुग्राम के रहने वाले अरुण यादव ने 2009 में एमबीए किया। कॉरपोरेट सेक्टर में काम करने के बाद वह अक्टूबर 2018 में भाजपा से जुड़े। 2019 के जींद उपचुनाव से उन्होंने पार्टी के डिजिटल अभियानों में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की। इसके बाद हरियाणा भाजपा की आईटी सेल इंचार्ज बने। जनवरी 2024 में उन्हें सोशल मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई। अब वह भाजपा के डिजिटल और सोशल मीडिया अभियानों से जुड़े प्रमुख चेहरों में शामिल हैं। जानें BJP की नई टीम में कौन-कौन… ———————————– ये खबर भी पढ़ें :- मनप्रीत बादल BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने:AAP छोड़ भाजपा में गए संदीप पाठक को राष्ट्रीय सचिव बनाया; नई टीम में पंजाब-चंडीगढ़ से 4 चेहरे शामिल पंजाब में 2027 के चुनाव से पहले भाजपा ने पार्टी में दूसरे बड़े सिख चेहरे पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल को तवज्जो दी है। मनप्रीत बादल को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले भाजपा पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों को पार्टी का प्रधान बना चुकी है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
खट्टर के करीबी भाटिया बने BJP के नए राष्ट्रीय महामंत्री:पार्टी की नेशनल टीम से जाट नेता धनखड़ की छुट्टी, अरुण यादव-सिद्धार्थ को मीडिया सेल में जगह
