Headlines

खुर्जा में मनचले शादाब का फिर वीडियो वायरल:अवैध पिस्टल तानते और लग्जरी गाड़ियों से जानलेवा स्टंट करते दिखा, पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई




बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली इलाके में शादाब नाम के एक युवक का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। उसे अवैध हथियार और लग्जरी गाड़ियों का शौक है। एक दिन पहले ही उसका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह दूल्हे की ड्रेस में 6 सेकंड में 17 राउंड फायरिंग कर रहा था। अब उसके दो नए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं। नए वायरल वीडियो में मोहल्ला तरीनान का रहने वाला शादाब एक लग्जरी गाड़ी से जानलेवा स्टंट करते दिख रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में वह अपनी अवैध पिस्टल कुछ युवकों पर ताने हुए साफ नजर आ रहा है। लगातार सामने आ रहे ये वीडियो इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस के खौफ पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। अवैध हथियारों का प्रदर्शन किया स्थानीय लोगों के मुताबिक, शादाब को महंगी लग्जरी गाड़ियों में घूमना और अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर सोशल मीडिया पर अपनी धाक जमाना पसंद है। वह अक्सर ऐसे वीडियो बनाकर युवाओं में डर और अपनी धौंस जमाने की कोशिश करता है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, खुर्जा कोतवाली पुलिस ने कल ही वायरल फायरिंग वीडियो पर कार्रवाई की थी। पुलिस ने आरोपी शादाब के खिलाफ केस दर्ज किया था। हालांकि, केस दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है और आरोपी अभी भी फरार है। लगातार वायरल हो रहे इन वीडियो से पुलिस विभाग में हलचल मची हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए, ताकि इलाके में कानून का डर बना रहे। फिलहाल, पुलिस आरोपी की लोकेशन पता कर रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *