![]()
खुला विश्वविद्यालय, कोटा ने स्नातक-स्नातकोत्तर सहित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 अक्टूबर कर दी है। डेडलाइन तीसरी बार बढ़ी है। इससे उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जिनकी स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा का परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है। पूर्व में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर निर्धारित थी। विश्वविद्यालयों के अंतिम वर्ष के परिणाम रुके होने के कारण विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पा रहे थे। अब विद्यार्थी परिणाम जारी होने के बाद पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। विवि की ओर से स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया संचालित की जा रही है।
Source link
खुला विश्वविद्यालय; अब 4 अक्टूबर तक आवेदन:उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जिनकी स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा का परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है
