Headlines

खेत से लौट रहे युवक को लाठी-राड से पीटा:सोनीपत में दो आरोपियों ने तानी पिस्तौल; चेन और ₹50 हजार छीनने का आरोप




सोनीपत जिले के एक गांव में खेत से घर लौट रहे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवक ने दो आरोपियों पर पिस्तौल तानने, लाठी-राड से हमला करने और मोबाइल, सोने की चेन व 50 हजार रुपए छीनने के आरोप लगाए थे। पुलिस की तस्दीक में पिस्तौल, चेन, नकदी और मोबाइल छीनने के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है। गांव पुगथला के रहने वाले संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेत से बिहारी की रोटी देकर वापस घर आ रहा था। रास्ते में रामफल के घर के सामने मोनू ने उसकी छाती पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद मोनू और भोला ने लाठी-राड से उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान वह बाइक समेत नीचे गिर गया। संदीप ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसका मोबाइल, गले से सोने की चेन और जेब से 50 हजार रुपए निकाल लिए। रामफल के घर भागकर बचाई जान शिकायत के अनुसार मौके पर प्रदीप पुत्र राजू, रामफल पुत्र केदारा और रामफल की पत्नी मौजूद थे। संदीप ने बताया कि इन लोगों ने उसे आरोपियों से छुड़ाया, जिसके बाद वह जान बचाकर रामफल के घर में चला गया। उसने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस तस्दीक में लूट के आरोपों की पुष्टि नहीं पुलिस के अनुसार संदीप ने 2 अक्टूबर को चौकी में शिकायत के साथ MLR पेश की। मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टर ने छह ब्लंट चोटें दर्ज की थीं। शिकायत के तथ्यों को संदिग्ध पाए जाने पर डीडीई नंबर 15 के तहत पुलिस ने मौके पर जाकर तस्दीक की। पुलिस के मुताबिक तस्दीक के दौरान पिस्तौल दिखाने, चेन, पैसे और मोबाइल छीनने के संबंध में कोई तथ्य सामने नहीं आया। गवाह ने लाठी से मारपीट की बात कही पुलिस के अनुसार मौके पर गवाह रामपाल पुत्र केदारा ने संदीप के साथ राड की बजाय लाठी से मारपीट किए जाने की बात कही। तस्दीक और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने मारपीट, रास्ता रोकने, धमकी देने और सामूहिक रूप से वारदात करने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले में थाना गन्नौर में धारा 115(2), 126(2), 351(3) और 3(5) BNS लगाई गई हैं। पुलिस के अनुसार मामले की जांच SI सतबीर सोनीपत की हाजिरी में दर्ज की गई और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *