![]()
संभल में सावन महीने की शिवतेरस पर गंगा स्नान के दौरान एक युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। 108 एंबुलेंस से युवक को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना मंगलवार सुबह 9 बजे गुन्नौर तहसील के जुनावई थाना क्षेत्र स्थित साधुमणि गंगा घाट पर हुई। मृतक की पहचान खिरकबरी के रहने वाले रामौतार (35) पुत्र बघोरी के रूप में हुई है। रामौतार गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। काफी देर तक उन्हें घाट किनारे लेटा देखकर लोगों को संदेह हुआ। पास जाकर देखने पर कोई हलचल नहीं हुई। लोगों ने करीब 10-15 मिनट तक उनके चेहरे पर पानी मारकर उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से युवक को सीएचसी जुनावई लाया गया। डॉ. सचिन मलिक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक रामौतार की पत्नी का नाम चंद्रवती है। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें 14 वर्षीय पुष्पेंद्र, 11 वर्षीय रजनी और 8 वर्षीय रोहित शामिल हैं। रामौतार अपने गांव से दो किलोमीटर पैदल चलकर गंगा घाट पहुंचे थे। वह खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। जुनावई थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, युवक को पहले से ही हृदय संबंधी बीमारी थी।
Source link
गंगाघाट में हार्टअटैक से युवक की मौत:30 मिनट तक घाट पर पड़ा रहा, 2 किमी पैदल चलकर स्नान करने गया था
