![]()
ऊना जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गगरेट में एक युवक को 4.86 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल ठाकुर (निवासी वार्ड नंबर-3 कुठेड़ा खैरला, तहसील अंब, जिला ऊना) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 25 अगस्त की रात को हुई। एसआईयू ऊना की टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद वह गगरेट-होशियारपुर रोड पर इच्छाधारी मंदिर के पास मौजूद थे। वहां राहुल ठाकुर की बाइक को शक के आधार पर रोका गया और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक में छिपाकर रखा 4.86 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने नशीला पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह चिट्टा कहां से लाया था और इसे किसे बेचा जाना था। पुलिस नशे की तस्करी से जुड़े अन्य लिंक भी खंगाल रही है। पुलिस की अपील-नशे की पुलिस को दें जानकारी पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री के ‘नशा मुक्त हिमाचल’ अभियान के तहत जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे की अवैध बिक्री या तस्करी से संबंधित कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। युवाओं को नशे से बचाना सबकी जिम्मेदारी पुलिस ने यह भी कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उन्हें नशे से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
गगरेट में युवक 4.86 ग्राम चिट्टे सहित अरेस्ट:पुलिस का 'नशा मुक्त हिमाचल' के तहत एक्शन; बाइक पर तस्करी करते दबोचा
