Headlines

गणेश उत्सव के दौरान राजनांदगांव पुलिस का एक्शन:7 दिन में 127 आरोपी गिरफ्तार, 98 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; हथियार-शराब के मामले भी




गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजनांदगांव पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर पिछले 7 दिनों में 127 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस ने गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों और शरारती तत्वों पर नजर रखते हुए अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 98 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 26 अवैध हथियार के मामले पुलिस के मुताबिक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत धारा 170 बीएनएस में 98 लोगों पर कार्रवाई की गई। वहीं, अवैध हथियार रखने के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत 26 आरोपियों को पकड़ा गया। इसके अलावा अवैध शराब बेचने के आरोप में आबकारी एक्ट के तहत 5 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत 1 आरोपी को पकड़ा गया। पुराने बदमाशों पर भी पुलिस की नजर पुलिस जेल से रिहा होकर आए पुराने बदमाशों और निगरानी बदमाशों पर भी नजर रख रही है। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि रिहाई के बाद कोई व्यक्ति फिर संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों में शामिल मिलता है तो उसके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। गणेश उत्सव में शांति व्यवस्था पर फोकस पुलिस ने लोगों से गणेश उत्सव का पर्व बिना डर और उत्साह के साथ मनाने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मीडिया समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त गणेश उत्सव और अन्य मौकों पर कानून-व्यवस्था, अपराध और संवेदनशील मामलों की अधिकृत जानकारी देने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। नोडल अधिकारी कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहायक नोडल अधिकारी वैशाली जैन, नगर पुलिस अधीक्षक केशरीनंदन नायक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, डोंगरगढ़ सत्यप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक, अजाक/क्राइम पुलिस के अनुसार ये अधिकारी जिले में मीडिया से जुड़े कार्यों का समन्वय करेंगे। महत्वपूर्ण अपराध, कानून-व्यवस्था और संवेदनशील मामलों में तथ्यपरक और अधिकृत जानकारी ही साझा की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *