Headlines

गांडीव डिवीजन के 50-साल पूरे होने पर हथियारों की प्रदर्शनी:पहली बार खुले में दिखे सेना के एडवांस टेक्नोलॉजी वाले हथियार, 27 सितंबर को होगी गांडीव मैराथन




कोटा भारतीय सेना के गांडीव डिवीजन के 50 साल पूरे होने पर 3 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान नयापुरा स्थित उम्मेद क्लब में सेना के एडवांस टेक्नोलॉजी वाले हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में मिसाइल, रॉकेट लॉन्चर, आधुनिक गन, मशीन गन, पिस्टल, टेंक माइंस सहित अलग-अलग देशों की तकनीक से जुड़े हथियार और सैन्य उपकरण प्रदर्शित किए गए हैं। इन्हें देखने के लिए शहर के लोग उम्मेद क्लब पहुंच रहे हैं। उम्मेद क्लब के सचिव लोकेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि गांडीव डिवीजन के 50 पूरे होने पर भारतीय सेना की ओर से कोटा शहर की जनता के साथ इस उपलब्धि को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। प्रदर्शनी में बॉर्डर पर तैनाती और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों में इस्तेमाल की जाने वाली आधुनिक सैन्य तकनीक से जुड़े हथियारों को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि आमजन को पहली बार इस तरह सेना के हाई-टेक हथियारों को करीब से देखने और उनके बारे में जानने का अवसर मिल रहा है। इस प्रदर्शनी में शहरवासी काफी रुची ले रहे हैं। 27 सितंबर को पहली गांडीव मैराथन गांडीव डिवीजन की 50वीं वर्षगांठ के आयोजनों के तहत 27 सितंबर को पहली बार गांडीव मैराथन का आयोजन किया जाएगा। यह मैराथन सेना क्षेत्र में आयोजित होगी, जिसमें हाड़ौती सहित आसपास के क्षेत्रों के धावक हिस्सा लेंगे। मैराथन में 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 3 किलोमीटर की दौड़ रखी गई है। इंटरनेशनल धावक शक्ति सिंह हाड़ा ने बताया कि मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाए जा चुके हैं। हाड़ौती क्षेत्र से 1500 से अधिक धावकों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है। पहली बार सेना के क्षेत्र में शहर के लोगों के लिए इस तरह की मैराथन आयोजित की जा रही है। आयोजन के जरिए सेना और आमजन के बीच जुड़ाव को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही युवाओं और खेलप्रेमियों को सेना के साथ जुड़कर दौड़ में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *